Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने मैनुअल स्कैवेंजिंग कार्य में लगे लोगों को चिन्हित करने, सामाजिक सुरक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति गठन का दिया निर्देश

Follow

Published on: 09-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मैनुअल स्कैवेजिंग (हाथ से मैला ढोने की प्रथा) के उन्मूलन एवं इससे प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मैनुअल स्कैवेंजिंग कार्य में लगे लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें चिन्हित करने हेतु एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाए, जो प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, पुनर्वास, कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादन एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करेगी।

इस समिति के नोडल पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी होंगे। साथ ही समिति में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा नामित सदस्य भी शामिल किए जाएंगे।

उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिले में मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े या पूर्व में जुड़े रहे व्यक्तियों की अद्यतन सूची तैयार की जाए। ऐसे व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (पेंशन, बीमा, कौशल विकास प्रशिक्षण, वैकल्पिक रोजगार इत्यादि) का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास कार्यों की निगरानी हेतु समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मैनुअल स्कैवेंजिंग जैसी प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध है और इससे जुड़े व्यक्तियों के पुनर्वास तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क