Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में लायंस क्लब रेणुकूट की सक्रिय भागीदारी

Published on: 09-07-2025

रेणुकूट(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वन विभाग रेणुकूट के डीएफओ कमल कुमार द्वारा लायंस क्लब रेणुकूट को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुर्धवा वन खंड 6B में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लायंस क्लब रेणुकूट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 1,70,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। क्लब की ओर से लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया, जो कि क्लब की सदस्य संख्या के अनुसार प्रतीकात्मक और संकल्पात्मक भागीदारी का परिचायक रहा।

इस कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य लॉयन गोपाल सिंह, लॉयन सुनील दुबे, लॉयन सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ लॉयन एल.जी. गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, लॉयन सचिन परवाल एवं क्लब सचिव लॉयन बृजेश जायसवाल सहित अनेक सदस्यों ने पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पर्यावरण सरंक्षण में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, अन्य सामाजिक संगठनों एवं सहयोगी क्लबों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। लायंस क्लब रेणुकूट ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह के पर्यावरणीय कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर समाज व प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाता रहेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क