Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिए निर्देश

Follow

Published on: 08-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर समाहरणालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष चिकित्सा सहायता हेतु आर्थिक सहयोग, स्कूल में नामांकन, गांव में शराबबंदी की मांग, आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, सड़क पर अतिक्रमण, मइयां सम्मान योजना का लाभ, विस्थापितों से जुड़ी समस्याएं, सड़क निर्माण, भूमि विवाद तथा अन्य व्यक्तिगत और सामाजिक मामलों से संबंधित समस्याएं रखीं।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में भौतिक सत्यापन की आवश्यकता है, वहां यथाशीघ्र स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क