Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ के साथ छात्र परिषद का हुआ गठन

Published on: 05-07-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा एवं शिक्षकों की उपस्थिति में नवगठित स्कूल कैबिनेट ने सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। प्रधानाचार्य एवं सिस्टर गैब्रिएला ने नवनिर्वाचित स्कूल कैप्टन ओम आयुष पात्रा व रुद्राक्षी तथा वाइस कैप्टन भाग्योदय व जाह्नवी को बैज एवं स्लैश पहनाकर अभिनंदन किया तो शिक्षक अशोक सिंह, जेम्स रॉल्फ व श्रद्धा कुमारी ने स्पोर्ट्स कैप्टन आदर्श, श्रेया तथा वाइस कैप्टन आयुष, खुशबू को श्लैश, बैज लगाया साथ ही शिक्षक टाईटस क्रास्ता व नम्रता सिंह ने 5एस कैप्टन आयुष शुक्ला, रिया मिश्रा तथा ओम चतुर्वेदी और आलिया हसन को श्लैश, बैज लगाया इसके उपरांत ब्लू हाउस मॉडरेटर डॉ0 योगेंद्र तिवारी व जिशा मैथ्यू ने ब्लू हाउस कैप्टन अभिनव तथा आइभा सिंह एवं उप कैप्टन एंजेला व तनिश को तो रेड हाउस मॉडरेटर निजिन पॉल व लिजी ने विराट व अदिति के साथ वाइस कैप्टन संस्कृति तथा शाश्वत को इसी क्रम में मो० आदिल, स्मृति राय, हर्ष एवं तारुशी को गोल्ड हाउस मॉडरेटर मृत्युंजय सिंह व रागिनी शर्मा ने एवमेव ग्रीन हाउस मॉडरेटर मायाराम गुप्ता व सोलिमोल ने सुधांशु, आन्या, विशाल एवं अंशिका को श्लैश तथा बैज पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने नवगठित विद्यार्थी-परिषद के कैप्टन को विद्यालय का ध्वज प्रदान करने के उपरांत सभी को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नेतृत्व करना जिम्मेदारी मात्र नहीं अपितु जवाबदेही होती है। अनुशासन, समर्पण, निष्ठा व लगन के माध्यम से सदैव इसे आत्मसात करना पड़ता है एवं विद्यालय परिसर के साथ ही समाज में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। शैक्षणिक जीवन से ही लीडरशिप की योग्यता को हासिल करना एक स्वर्णिम अवसर के रूप में आप सभी को प्राप्त हुआ है, अतः इसका निर्वहण पूर्ण निष्ठा के साथ करने हेतु संकल्पित हों।विद्यार्थी-परिषद के गठन के साथ ही विद्यालय में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, जी के क्विज, एकल नृत्य, समूह नृत्य, हैंडराइटिंग, गायन, वादन जैसी विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन छात्रों केविन, एलिन, अक्षिता तथा नवनीत द्वारा किया गया। स्कूल कैबिनेट की ओर से स्कूल कैप्टन ओम आयुष पात्रा ने विद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए संबोधित किया, कैबिनेट के लिए प्रार्थना नवनीत गिल ने प्रस्तुत की तथा गर्ल्स स्कूल कैप्टन रुद्राक्षी ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह का समापन हुआ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क