Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Follow

Published on: 13-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल संचालन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री बृजनंदन प्रसाद ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल केंद्र सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप जनजातीय समाज की समग्र उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में योग्य लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं।

परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने कहा कि जिले भर के जनजातीय बहुल गांव-गांव में शिविर को लेकर जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस दौरान लगभग 275 शिविरों का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जाना है । उन्होने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाई जाएगी।

प्रत्येक शिविर में संबंधित विभागों के कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी ताकि पात्र लाभुकों का मौके पर ही पंजीकरण एवं लाभ वितरण किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इन शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क