Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उप विकास आयुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 10-06-2025

 

  • मनरेगा, आवास एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण उपरांत प्रखंड सभागार में मनरेगा, आवास एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में बीडीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आवास निर्माण की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी लंबित आवासों का स्तरवार जियो टैगिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि योजना की पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उत्तरदायी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मनरेगा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से बागवानी योजनाओं में पीट डिगिंग (गड्ढा खुदाई), सिंचाई कूप निर्माण, तथा रिजेक्टेड ट्रांजैक्शनों के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में गति लाना आवश्यक है ताकि ग्रामीणों को समय पर रोजगार और परिसंपत्तियाँ प्राप्त हो सकें।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि हर कार्यस्थल पर मस्टररोल की अद्यतन प्रविष्टि की जाए और लाभुकों को नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उप विकास आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर योजनाओं की निगरानी एवं फील्ड निरीक्षण की गति बढ़ाई जाए, ताकि योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने अधिकारियों से नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण की बात कही तथा लक्ष्य आधारित कार्य संस्कृति अपनाने पर बल दिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क