Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में 70 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं

Follow

Published on: 10-06-2025

  • त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपायुक्त के समक्ष कुल 70 से अधिक नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर की समस्याएं रखीं।

प्राप्त शिकायतों में शिक्षा हेतु ऋण की आवश्यकता, खेल कोटा से चौकीदार पद पर नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, आपसी विवाद, बीपीएल सूची में नामांकन, आदर्श सोसाइटी चुनाव संबंधी, जमीन संबंधी विवाद, पेंशन, पारिवारिक विवाद तथा जनहित से जुड़ी अन्य समस्याएं शामिल रहीं।

उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित जांच एवं निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की समयबद्ध एवं न्यायसंगत ढंग से जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

उन्होने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए प्रशासन आम लोगों की समस्याओं को न केवल सुनता है, बल्कि समाधान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन को धरातल पर उतारना है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क