Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनसीएल ने देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित 20 क्यूबिक मीटर इलेक्ट्रिक रोप शॉवल को निगाही में किया नियोजित

Published on: 29-04-2025

एनसीएल का ’मेक इन इंडिया’ के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में अहम कदम

सिंगरौली। कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने मंगलवार को अपनी निगाही परियोजना में 20 क्यूबिक मीटर क्षमता की इलेक्ट्रिक रोप शॉवल का उद्घाटन किया। देश की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित इस 20 क्यूबिक मीटर क्षमता की इलेक्ट्रिक रोप शॉवल की आपूर्ति भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के अनुरूप सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘बीएमएल’ द्वारा की गई है। एनसीएल की निगाही परियोजना में आयोजित उद्घाटन समारोह में कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी एम प्रसाद, बीईएमएल के सीएमडी शांतनु रॉय, सीआईएल के निदेशक (एचआर) विनय रंजन, सीआईएल के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक वीसी के माध्यम से जुड़े। इस अवसर एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (एचआर), मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन), जितेंद्र मलिक, निगाही तथा एनसीएल मुख्यालय के अधिकारीगण, श्रम संघ प्रतिनिधि व कर्मचारीगण कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में बीईएमएल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 4.45 मिलियन क्यूबिक मीटर की वार्षिक उत्पादन क्षमता रखने वाली यह पर्यावरण अनुकूल मशीन ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से सुसज्जित है, जो शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करती है। इस मशीन में बेहतर दक्षता और नियंत्रण के लिए उन्नत आईजीबीटी-आधारित एसी ड्राइव तकनीक है। साथ ही यह मशीन ऑपरेटर की सहूलियत हेतु पूरी तरह से वातानुकूलित आरायमदायक केबिन व नवीनतम उन्नत सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित है। पिछले वर्षो में एनसीएल ने ड्रैगलाइन, 20 क्यूबिक मीटर क्षमता के शॉवेल और 190 टन क्षमता के डंपर और कई नए उपकरणों के अपने बेड़े में शामिल कर भविष्य की नीव मजबूत की है। इस नई इलेक्ट्रिक रोप शॉवेल की तैनाती से एनसीएल की उत्पादन क्षमताओं को और मजबूत मिलेगी व उच्च उत्पादकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क