Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“टीबी मुक्त भारत” के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर और जिला प्रशासन की साझेदारी से टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण

Published on: 14-04-2025

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल सी एस आर द्वारा सांसद सीधी/सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में और उनके आग्रह पर तपेदिक (टीबी) उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विंध्याचल सीएसआर के तहत चयनित लाभार्थियों को पोषण किट वितरित किया गया। यह पहल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “टीबी मुक्त भारत” के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करना है।

इस अवसर पर सांसद (सीधी/सिंगरौली) डॉ. राजेश मिश्रा , विधायक (सिंगरौली) रामनिवास शाह, विधायक (देवसर) राजेन्द्र मेश्राम तथा जिला कलेक्टर (सिंगरौली) चंद्रशेखर शुक्ला समेत जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी एवं मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) राकेश अरोड़ा उपस्थित रहे।

यह संयुक्त पहल दर्शाती है कि सार्वजनिक संस्थानों और कॉर्पोरेट संगठनों के बीच मजबूत साझेदारी सामाजिक परिवर्तन को कैसे गति दे सकती है। एनटीपीसी विंध्याचल, सिंगरौली क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान कर, समुदाय को स्वस्थ और सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर योगदान दे रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क