Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण

Published on: 09-04-2025
  • प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अगवाई में 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा,साथ में क्षेत्रीय व्यापारी व जनता का मिला सहयोग

शकील अहमद 

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का निरीक्षण किया। दिनांक 8/4/2025 को दोपहर 2:00 बजे उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में हरौनी रेलवे स्टेशन पर उत्पन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल हरौनी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राहुल पटेल से मुलाकात की और पुल के निर्माण में उत्पन्न समस्याओं के बारे में जाना इस अवसर पर रेलवे अधीक्षक ने संगठन का सम्मान करते हुए पुल निर्माण में उत्पन्न सारी स्थितियों के बारे में अवगत कराया एवं उच्च सक्षम अधिकारियों से वार्ता कराई।

निर्माण धीन पुल के जूनियर इंजीनियर द्वारा यह आश्वासन दिया गया की पुल के नीचे की सड़क एक हफ्ते के अंदर दुरुस्त डामरीकरण कर दी जाएगी तथा बकाया जो कार्य पटरी के ऊपर जो पिलर लगने हैं वह एक माह के अंदर लगा दी जाएगी इस जटिल समस्याओं को देखते हुए कार्य को तेजी से करने के लिए अगले तीन दिनों में डीआरएम लखनऊ से मुलाकात की जाएगी एवं ज्ञापन सोपा जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश के महासचिव विनोद सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार हरजीत सिंह, विधानसभा सरोजनी नगर प्रभारी जितेंद्र हजेला, गौरी जनहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप रावत, एयरपोर्ट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह रावत और हरौनी बाजार से राहुल तिवारी, अतुल सिंह मक्खन ,नवीन तिवारी देवेंद्र सिंह अजय रावत, संजय रावत ,ज्वेलर्स वीरेंद्र रावत के साथ कई व्यापारी वह क्षेत्रीय जनता उपस्थिति रही।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क