Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत ग्राम खिरवा में लगाया निक्षय जांच शिविर

Published on: 28-03-2025

सिंगरौली। शुक्रवार को एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान एवं ‘100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान’ के तहत ग्राम खिरवा में निक्षय जांच शिविर का आयोजन किया।शिविर के दौरान केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर जांच की गई। शिविर में 80 से अधिक ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा लाभ उठाया। इसके अलावा एक टीबी जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया । एनसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल सिंगरौली द्वारा यह रैली आस-पास के क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान संबंधी जागरूकता फैलाने एवं इस अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी।

इस रैली के माध्यम से टीबी के लक्षण, टीबी की रोकथाम, शीघ्र निदान और उपचार से संबन्धित आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। एनसीएल द्वारा आयोजित टीबी जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों एवं केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली की टीम ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली, डॉ. मंजरी मेहता एवं डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. राज कुमार, डॉ. ओम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा देशभर में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में क्षय रोग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम जैसे रैली, टीबी जांच शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क