Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मतदाता जागरूकता ही लोकतंत्र की मजबूती का है आधार- डॉ प्रदीप यादव

Published on: 25-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय की ओर से 25 मार्च 2025 को चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 2024-025 का अंतिम सत्र शिविर था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया।

इसके पश्चात “मतदाता जागरूकता” विषयक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि आज स्वयंसेवकों का दायित्व एवं कर्तव्य बढ़ गया है। ऐसे में स्वयंसेवक स्वयं आगे आए और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें ताकि लोकतंत्र को और मजबूती मिल सके।

संगोष्ठी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ छोटेलाल प्रसाद ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए मतदाता जागरूकता अति आवश्यक है। जब तक हम अपने मतदान के प्रति जागरूक नहीं होंगे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान नहीं किया जा सकता।

मतदान हमारा अधिकार है इसका प्रयोग मतदान के अवसर पर अवश्य करना चाहिए। इस दौरान 100 की संख्या में मौजूद स्वयंसेवकों ने मतदान के दिन मतदान करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति जागरूक करने का भी निर्णय लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभाकर लाल ने इस सत्र के समापन अवसर पर स्वयंसेवकों को समाज के लिए अपने कर्तव्य और दायित्व के प्रति जागरूक रहने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। शिविर में मुख्य रूप से अंतिमा श्रीवास्तव, हिमांशु, ज्योति पल्लवी, शिवांगी पांडे, दिव्या कुमारी आदि ने सहयोग किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क