Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सेंट्रल और लखनऊ बार के अधिवक्ताओं ने बैठक के बाद लिया निर्णय

Published on: 19-03-2025
  • पुलिस पिटाई के विरोध में आज वकीलों की हड़ताल 

शकील अहमद 

लखनऊ। होली के दिन विभूतिखंड थाने में अधिवक्ताओं की पिटाई के मामले में नाराज अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के अवध बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार, लखनऊ बार एसोसिएशन ने बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। तीनों बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

हालांकि दोपहर में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन की आशंका से कैसरबाग स्वास्थ्य भवन तिराहा, परिवर्तन चौक, हजरतगंज, जिलाधिकारी आवास के आस पास पुलिस उपायुक्त मध्य रवीना त्यागी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव और अन अन्य अफसर पुलिस फोर्स के साथ अलर्ट रहे। जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई थी।

तीन बार के पदाधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बैठक में यह भी तय किया गया कि मंगलवार को अवध बार, सेंट्रल बार व लखनऊ बार के पदाधिकारियों की दोपहर ढाई बजे संयुक्त वार्ता होगी।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए परिवर्तन चौक की गई वैरिकेडिंग से लगा जाम

प्रदेश सरकार से भी अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। इस संबंध में दोनों बार एसोसिएशनों ने जनपद के अन्य अधिवक्ता संगठनों से समर्थन देने की अपील की है। बैठक सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा एवं महामंत्री अमरेश पाल सिंह व लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी एवं ब्रजभान सिंह भानु, अवधेश सूर्यवंशी एडवोकेट की उपस्थिति में हुई। लखनऊ बार के संयुक्त मंत्री आशीष राय, वरिष्ठ अधिवक्ता मयंक पांडेय, ब्रजेंद्र तिवारी व ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने दोषी पुलिस इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग की है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क