Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आस्था की डुबकी : विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की फ्री बस सेवा से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, लगाईं सरयू में डुबकी, किया राम मंदिर के दर्शन

Published on: 18-03-2025
  • जय श्रीराम के नारों, अद्भुत जोश और उत्साह के साथ आशियाना सेक्टर एफ से निकली 38वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा
  • राम मंदिर की अलौकिक छवि निहार भावविभोर हुए सरोजनीनगर के रामभक्त, कहा विधायक राजेश्वर कलियुग के श्रवण कुमार

शकील अहमद

लखनऊ। डीलक्स बस में बैठकर टीवी पर धार्मिक कथाओं का आनंद लेते रामभक्त, नाश्ता, पानी की सारी सुलभ व्यवस्था, एक आवाज पर पास खड़े वालंटियर, ये नजारा है विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा महीने में दो बार सरोजनीनगर के अलग अलग गावों या शहरी वार्डों के निवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या के दर्शन कराने वाली रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (निःशुल्क बस सेवा) का, जिसके माध्यम से सोमवार को लाला खेड़ा गांव के निवासियों को अयोध्या के दर्शन कराया गया।

रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के 38वें चरण में विधायक द्वारा संचालित बस सुबह – सुबह लाला खेड़ा पहुँच गई, जहाँ पर अयोध्या जाने को उत्साहित महिलाओं और बुजुर्गों का विधायक की टीम के सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया और बस में बिठाया, रास्ते में उनकी जरूरतों का ध्यान रखा, अयोध्या पहुँचने पर उन्हें शहर के अंदर बैटरी रिक्शा पर बिठाकर राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी और अन्य दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराया गया।

अंत में देर शाम पुनः सभी तीर्थयात्रियों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाया गया। रास्ते में सभी श्रद्धालयों को भोजन उपलब्ध कराया गया, इस दौरान सभी को प्रसाद और राम चरित मानस की प्रति भी भेंट की गयी। बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी माँ तारा सिंह की पुण्यस्मृति में महिलाओं और बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा संचालित करते हैं, पहले इस फ्री बस सेवा का संचालन महीने में एक बार किया जाता था परन्तु सरोजनी नगर की जनता की बढ़ी मांग के कारण इस बस सेवा को महीने में दो बार संचालित किया जाता है।

इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर विधायक का मानना है, वृद्धजनों के चहरे की मुस्कान, उनकी संतुष्टि और उनका आशीर्वाद सबसे अनमोल है। यह बस सेवा हर गाँव – हर वार्ड के अभिभावक तुल्य वृद्धजनों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए निरंतर चलती रहेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क