Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

गौरी बाजार आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों ने हाइवे के बीच का डिवाइडर बनाने का किया विरोध

Published on: 11-03-2025
  • गौरी व्यापारियों ने पीएनसी से दो पिलर बाद रास्ता मांगा, परंतु तीन पिलर बाद रास्ता छोड़ने पर हुई सहमति

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लखनऊ कानपुर हाईवे निर्माण कंपनी पीएनसी के सुस्त कार्यों के साथ गलत एवं मनमानी तरीके से सड़क पर डिवाइडर निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसका सीधा प्रभाव स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों पर पड़ रहा है। इसी सिलसिले में आदर्श व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में गौरी बाजार आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबुज शर्मा एवं सैकड़ो व्यापारियों ने बीच का डिवाइडर लगातार बनने पर विरोध किया।

स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आवागमन बाधित होगा और बाजार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है, न ही कोई आसपास की वाहनों की पार्किंग है और आय दिन पुलिस द्वारा हाइवे पर खड़े वाहनों का चालान कर दिया जाता है, आखिर दुकानों पर ग्राहक कैसे आए और मार्केटिंग करे। व्यापार मंडल के संरक्षक बबलू भैया ने नेशनल हाईवे के पीएनसी प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप सिंह के साथ अपनी बात रखते हुए मांग रखी की कि एलिवेटेड हाइवे के नीचे बन रहा डिवाइडर हर दो पिलर के पश्चात एक रास्ता आवागमन एवं स्थानीय पार्किंग के लिए छोड़ा जाए।

परंतु बातचीत का निष्कर्ष तीन पिलर के पश्चात छोड़ने की आम सहमति बनी और नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने इस पर सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया, इसी क्रम में गौरी बाजार आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अम्बुज शर्मा ने साथ में बन रहे नाले निर्माण में स्थानीय नागरिकों के घरों से निकलने वाले पानी को नाले से जोड़ने की बात रखी ताकि बाजारों की सड़क पर बह रहे पानी और गंदगी को रोका जा सके।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क