Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली के 428028 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 85.6056 करोड रू० का हुआ हस्तानान्तरण

Published on: 24-02-2025

रायबरेली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भागलपुर बिहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का हस्तानान्तरण किया गया। इस कार्यकम का सजीव प्रसारण जनपद रायबरेली के सभी विकास खण्डों में एवं कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर रायबरेली में कराया गया, जिसमें जनपद के मा० प्रमुखगण सहित 10 हजार से अधिक किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसके अतिरिक्त किसानों को प्रधानमंत्री जी के इस कार्यक्रम का लिंक के माध्यम से जोड़ा गया, जहाँ से किसानों ने घर बैठकर अपनी मोबाइल से प्रसारण में प्रतिभाग किया।

उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि इस कार्यकम के माध्यम से जनपद के लिए 428028 किसानों को 2000 रू० की 19वीं किस्त के रूप में 85.6056 करोड रू० का हस्तानान्तरण किया गया। ज्ञातव्य है कि इस योजना में इस किस्त से पहले 18 किस्तें किसानों को दी जा चुकी हैं, जिसमें 1451.452 करोड़ रू० की धनराशि किसानों को प्राप्त हो चुकी थी। 19वीं किस्त को सम्मिलित करते हुए अब तक जिले के किसानों को 1537.0576 करोड रू० की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

यह धनराशि न केवल किसानों को समय-समय पर उनके खाद, बीज आदि निवेशों को कय करने के लिए सहारा बनी है, वरन यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सम्बल प्रदान कर रही है। आज के इस कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में पांच-पांच किसानों को आज की 19वीं किस्त का प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह कार्यकम किसान सम्मान समारोह के रूप में सभी विकास खण्डों में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी स्कीन पर किसानों को सजीव प्रसारण दिखाया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क