Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने सदन में राज्यपाल के समक्ष उठाया बेरोजगारी,भ्रष्टाचार का मुद्दा

Follow

Published on: 21-02-2025

चहनियां। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बुधवार को लखनऊ विधान सभा मे राज्यपाल के समक्ष भ्रष्टाचार,नौजवान,किसानों,बेरोजगारों,सड़क आदि का मुद्दा उठाया। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने प्रयागराज में हुए दुर्घटना में मृत आत्माओं के प्रति शोक सम्बेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसान, बेरोजगार, नौजवान परेशान है। मंहगाई चरम सीमा पर है।

कानून व्यवस्था खराब चल रही है। किसान आत्महत्या कर रहे है। नौजवान बेरोजगार सड़को पर घूम रहे है। कई बार नौकरी के नाम पर पर्चा आउट हो गयी। नौकरी नही मिली। अमीरी गरीबी की खाई बढ़ी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है । बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। सरकार पीड़ित की मदद करने के बजाय अपराधियो की मदद कर रही है।

गरीबो की सुनवाई न तो थानों पर हो रही है और नही जिला मुख्यालय पर हो रही है। बिजलीं बिल के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। यहां जाति पूछकर काम किया जा रहा है। जनपद चन्दौली में नाही सड़को की मरम्मत हुई और नाही गढ्ढे पाटे गये। टेंडर प्रक्रिया में धन उगाही हो रही है। सत्ताधारियों द्वारा दस प्रतिशत लेकर टेंडर बेचा जा रहा है।

कहा कि राजस्व विभाग द्वारा घरौनी के नाम पर गरीबो का शोषण किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबो के मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पड़ाव,मुगलसराय,गोधना मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उसमें पड़ाव से सुभाष पार्क तक साढ़े सात किलोमीटर तक 6 लेंन की सड़क बनाई जा रही है और गोधना तक चार लेंन सड़क बनाई जा रही है।

जबकिं बीच मे रेलवे है, जहाँ जाम लगता है वहां चौड़ीकरण नही हो रही है। स्थानीय नेताओं द्वारा जनता को बरगलाने का बयान दिया जा रहा है। 27 साल बीतने के बाद भी जिला मुख्यालय का निर्माण ठीक से नही हुआ। एक भी काम ठीक से नही किया जा रहा है। अस्पतालों में दवा नही है ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क