Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एक दिवसीय मैच में पीजी कालेज ने मारी बाजी

Follow

Published on: 19-02-2025
  • फील्ड पर विजेता को ट्राफी देते प्रबन्ध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह

चहनियां। चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज के फील्ड पर एक दिवसीय सदभावना क्रिकेट मैच खण्डवारी देवी इंटर कालेज और मां खण्डवारी पीजी कालेज के बीच हुआ। जिसमें मां खण्डवारी पीजी कालेज विजेता रही। टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज और मॉं खण्डवारी पी०जी॰ कॉलेज के बीच एक दिवसीय सद्भावना मैच में संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी ने टॉस कराया। जिसमें टॉस जीतकर खण्डवारी देवी इण्टर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन के 73 रन और छत्रसाल के 36 रनों के बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 138 रन बनाया।

जवाब में मॉं खण्डवारी पी॰जी॰ कॉलेज ने राहुल 67 और सलाउद्दीन के 44 रनों के बदौलत 9 ओवर मे मैच जीत लिया। राहुल यादव को मैन आफ़ दी मैच दिया गया। प्रबन्ध निदेशक डॉ आशुतोष सिंह कैलाशी और निदेशक अवनीश सिंह ने विजेता टीम को ट्राफ़ी दिया तथा कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी हो छात्र या अध्यापक या किसी भी विभाग के हों कोई भी खेल सबको अवश्य खेलना चाहिए, जिससे मस्तिष्क के साथ साथ शरीर भी स्वस्थ हो।

मैच के दौरान डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, बाबू लाल यादव, उपेन्द्र दूबे, अभिषेक सिंह, राहुल यादव, अंकित दूबे, प्रहर्ष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। अम्पायरिंग का कार्य संस्था के निदेशक अवनीश सिंह व हसनैन ने किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क