Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

प्रताप पैलेस में रायबरेली दर्पण पत्रिका की स्मारिका का हुआ अनावरण

Published on: 11-02-2025

रायबरेली। लालगंज नगर के प्रताप पैलेस में आयोजित अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी श्रीमती अंजू रानी वर्मा, सीएमपीएस के प्रबंध निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता जेपी सिंह समाजसेवी शैलेंद्र अग्निहोत्री और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता सुशील शुक्ला के द्वारा बैसवारे की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं क्रांतिकारी घटनाओं से सुसज्जित पत्रिका रायबरेली दर्पण की स्मारिका संस्करण का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता दबाव की नहीं समाज जागरूकता की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता का क्षेत्र विशाल हो गया है लेकिन पत्रकारिता के दायित्व का बोध आवश्यक है तभी लेखनी में सुचिता बनी रहेगी।

खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह और श्रीमती अंजू रानी वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता का राष्ट्र और समाज के उत्थान में अहम योगदान है। लेकिन सही दिशा में की गई पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। कार्यक्रम को भाजपा नेता जेपी सिंह, दीप प्रकाश शुक्ला और शैलेंद्र अग्निहोत्री ने भी संबोधित करते हुए रायबरेली दर्पण स्मारिका को मील का पत्थर बताया और कहा कि पहली बार बैसवारे के इतिहास भूगोल को किसी पत्रिका में स्थान दिया गया है।

वही कार्यक्रम के मौके पर मंचासीन सभी अतिथियों का कार्यक्रम के संयोजक और रायबरेली दर्पण पत्रिका के संपादक याकूब खान के द्वारा जोरदार सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकार बंधुओ ग्राम प्रधानों और समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी, राहुल भदौरिया, देवेश साहू,सुशील सिंह, करन सिंह, जिला महामंत्री अप्पू शर्मा, नगर महामंत्री शिवम गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, शेर बहादुर सिंह, रवीन्द्र सिंह, अनंत विजय सिंह, यशपाल सिंह, अभय प्रताप सिंह, उमेश सिंह, चंदन त्रिवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, पूती मिश्रा, जितेंद्र पटेल, राधेश्याम पाल, संजय शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार, सुचित कुमार, फूलचंद, संदीप सिंह, मेराज अली, नीरज यादव, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, खुर्शीद अहमद , डा0 राजू आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क