Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्रीन स्कूल एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम आयोजित 

Published on: 06-02-2025

महराजगंज, रायबरेली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बल्ला रायबरेली में पीएम श्री एक्टिविटीज के अंतर्गत ग्रीन स्कूल एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य चंदन बागीस की अध्यक्षता। मनोज कुमार पांडे समन्वक ‘द्वारा निर्देशित किया गया व कार्यक्रम का संचालन ऑटोमोबाइल शिक्षक शिवम् अवस्थी ने किया।

इस जागरूकता प्रोग्राम में अपने वातावरण को स्वस्थ बनाने के सभी बिंदुओं पर चर्चा असिस्टेंट प्रोफेसर प्रगति पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर एफ.जी.आई.इ.टी. रायबरेली द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच में की गई।प्रगति पांडे ने बताया कि हमें अपने वातावरण के प्रति सजक रहना है इसे दूषित होने से बचाना है।

अपने आसपास के कचरे को अलग-अलग करके उसका पुनः उपयोग करने योग्य बनाना चाहिए तथा जिसका पुनः उपयोग नहीं कर सकते, उसका इस प्रकार से नष्ट करना चाहिए जिससे वातावरण को किसी प्रकार का नुकसान न हो। अपने कचरा से किसी अन्य प्राणी का नुकसान न हो बल्कि उसका उपयोग कोई न कोई कर सके , इस प्रकार उसे व्यवस्थित करें।

श्रीमती ने कचरे को उपयोग करने के कई तरीके भी इंगित किए। श्रीमती द्वारा प्राचार्य जी से विद्यालय में लगभग 1500 पेड़ लगवाने एवं विद्यालय में जगह-जगह पर गीले कचरे तथा सूखे कचरे को रखने के लिए अलग-अलग कलर के डस्टबिन लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं उनकी हमें रक्षा करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मनोज पांडे ने बच्चों को प्रगति पांडेय द्वारा बताए गए तरीके से कूड़े कचरे को डीकंपोज करने एवं अपने आसपास के लोगों को इस प्रकार डीकंपोज करने के लिए अवगत कराएं जिससे समाज को स्वस्थ वातावरण मिल सके।

शिक्षक ओपी सिंह बीके पाठक,धीरज प्रताप सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, अशोक कुमार ,मो. आई आलम,वीबी गुप्ता अशोक कुमार, गया प्रसाद, राहुल प्रजापति,अवनीश सिंह, एवं शिक्षिका सीमा सिंह उपस्थित रहीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क