Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

छात्र/छात्राओं ने पोस्टर, बैनर एवं नाट्य मंचन के द्वारा कैंसर के प्रति किया जागरूक

Follow

Published on: 05-02-2025

चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के प्रांगण में यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के जीएनएम तृतीय वर्ष तथा एएनएम प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं ने महाविद्यालय प्रबंधन के तरफ से विज्ञप्ति बांटने के साथ-साथ पोस्टर, बैनर , एवं नाट्य मंचन के द्वारा कैंसर के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने इस रोग में प्रयुक्त सावधानियां एवं उनके रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा की। तथा छात्र/छात्राओं ने बताया कि! विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (UICC) ने की थी , जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

UICC ने इस दिवस को मनाने का फैसला इसलिए किया ताकि दुनिया भर में कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और इस बीमारी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुटता दिखाई जा सके। जिला अस्पताल चंदौली के सीएमएस डॉक्टर सत्यप्रकाश उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व कैंसर दिवस का महत्व इसलिए है क्योंकि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो दुनिया भर में लाखों लोगों की जान लेती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार , कैंसर दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, और हर साल लाखों लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाते हैं। कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके पीछे लाइफस्टाइल में बदलाव ,प्रदूषण,तंबाकू और शराब का सेवन, अनहेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी जैसे कारण जिम्मेदार है।

तत्पश्चात यथार्थ नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र/छात्राओं को धन्यवाद देते हुए महाविद्यालय प्रबंधन से भविष्य में भी इस तरह की जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का आग्रह किया।

इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सकगण डॉ अनिल कुमार सुमन,डॉ अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार डॉ सतीश कुमार फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार मिश्र इत्यादि के साथ-साथ कॉलेज फैकल्टी ग़ज़ला नाजमीन, प्रतीक्षा,विजयलक्ष्मी,शुभांगी तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क