LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
मनोरंजन

प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ पोस्टर, ‘कल्कि’ सीक्वल की झलक

दिनांक: Friday, 23 October 2026 | समय: 11:48 AM | लेखक: | श्रेणी: मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को उनके फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिले। एक तरफ ‘फौजी’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया, तो वहीं ‘कल्कि’ की टीम ने सीक्वल की शूटिंग की बीटीएस झलक साझा करके फैंस का दिन बना दिया। ‘फौजी’ के नए पोस्टर में आग की लपटों के बीच एक सुनहरा सिक्का नजर आ रहा है, जिस पर सैनिक की तस्वीर बनी है और वह सैनिक कोई और नहीं, प्रभास हैं। पोस्टर पर ‘ए बटालियन हू फाइट्स अलोन’ और ‘मोस्ट वॉन्टेड सिंस 1939’ लिखा है। साथ ही फाइल नंबर 025 का भी जिक्र है, जिसके राज से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल के 32 सेकेंड के बीटीएस वीडियो में क्रू को ब्लू स्क्रीन सेट तैयार करते देखा जा सकता है। स्क्रीन पर ‘भैरव की वापसी’ लिखा आता है और प्रभास अपने वाहन बुज्जी पर बैठ जाते हैं। ‘फौजी’ से लेकर ‘स्पिरिट’ तक प्रभास की बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं, जिन्हें लेकर फैंस उत्साहित हैं।

तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)

संबंधित ख़बरें