Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

और क्या चाहिए एक वतन के लिए एक तिरंगा काफी है कफन के लिए – शायरा बानों

Follow

Published on: 26-01-2025

चंदौली। चहनियाँ विकास खंड अंतर्गत स्थित रामगढ गर्ल्स इंटर कॉलेज, बाबा कीनाराम कान्वेंट स्कूल एवं एन. ए.एम.स्कूल दरियापुर में गणतंत्र दिवस की बेला पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, स्वागत गान, देशभक्ति गीत पेश किये गयें।

बाबा किनाराम कान्वेंट स्कूल के मुख्य अतिथि श्यामलाल सिंह समाजसेवी तथा अतिथि गण अकील अहमद, बलवन्त सिंह, नरेश, सिंह, प्रेमलाल श्रीवास्तव,मुकेश निषाद,राजेश गुप्ता, राकेश सिंह,अकरम अली, प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू प्रधानाचार्य संतोष सिंह उपस्थित रहें।

एन. ए. एम स्कूल दरियापुर पुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह, अध्यक्ष रफत जमाल, बलन्त यादव, सराफत अली, फारुख अहमद, शिवदत्त पाण्डेय, शाकिब, आकिब, फजल खाँ, मनोज राम, वकार खां, फैजान अहमद, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव, व्यवस्थापक मोहम्मद अशरफ जमाल,एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यक्रम का संचालन राकेश यादव तथा सहसंचालन सर्वेश पांडे ने किया।

लालजी गर्ल्स इंटर कॉलेज रामगढ चंदौली में भी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लाष एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शायरा बानो,(जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नंबर एक) एवं विशिष्ट स्थिति के रूप में आशुतोष कुमार सिंह रिंकू( ग्राम प्रधान हुदहुदीपुर )अजीत कुमार यादव (जिला पंचायत सदस्य सेक्टर नंबर 3 )अधय्क्ष डॉ संजय त्रिपाठी ( डायरेक्टर ज्योति नेत्र चिकित्सालय चहानियाँ ) रहें।इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं शहीदों के प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर की गई।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत राष्ट्रगीत,भजन, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जिसको सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे सभी भाव विभोर हो गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहीं शायरा बानो ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है आज इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने हम सभी लोग यहाँ उपस्थित हुए हैं लेकिन इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाने से पहले इसके विषय मे भलि भाँति जान लेना नितांत आवश्यक है।

आज हम आजाद होकर स्वच्छन्द वातावरण में सांस ले रहें है लेकिन इसके पीछे कितने भारतीय बीरों की वलिदान शामिल हैं, सदैव से वे बीर धन्य एवं पूज्यनीय हैं जो अपना सब कुछ मातृभूमि के लिए न्यौछावर कर चुके हैं। आओ आज के दिन हम सब मिलकर फिर से देश को सोने की चिडियाँ बनाते हैं और आजादी के दीवानों के बताए हुए रास्तों पर चलते हैं।

इस मौके पर मुख्य रुप से प्रभु नाथ पांडे,बेचन सिंह,दयाराम, रविंद्र सिंह,जय सिंह, ऋषिकेश यादव, बुधीराम वकील,महादेव राम, संजय पांडे, सारनाथ पांडे, अखिलेश भारती,नीरज मौर्य,आनंद सेठ, वकील यादव, राजकुमार यादव,गोरखनाथ प्रजापति, अजीत यादव, शरद यादव रिंकू, आदि संभ्रांत नागरिक व क्षेत्रीय जनता शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार पीके अतिथि सम्मान रणधीर सिंह, प्रधानाचार्य हरिनाथ मौर्य एवं आभार डायरेक्टर राजन सिंह ने व्यक्त किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क