Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डॉ. राजेश्वर सिंह की राम रथ बस सेवा: समाजिक समरसता और श्रद्धा का संगम

Published on: 25-01-2025
  • डॉ. राजेश्वर सिंह की 37वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा: पूरी हो रही अयोध्या दर्शन की आकांक्षा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नित नयी योजनओं से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों और महिलाओं को दिव्य – भव्य अयोध्या दर्शन कराने के लिए डॉ. सिंह द्वारा रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (बस सेवा) संचलित है। शनिवार को 37वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का संचालन किया गया।

विधायक द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा से अयोध्या की पवित्र भूमि पर राममंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने दिव्यता और भक्ति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। रविवार की सुबह रजनीखंड में विधायक की टीम द्वारा श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर बस में बिठाया गया। सभी तीर्थयात्रियों में असाधारण जोश और उत्साह देखने को मिला।

रास्ते भर भक्त जन सुन्दर काण्ड का पाठ करते, राम नाम के जयकारे लगाते और विधायक डॉ. सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते नजर आये। विधायक की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा को सहज, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए।

घर से श्रद्धालुओं को सुरक्षित लाने-ले जाने, यात्रा के दौरान उत्तम भोजन, जलपान, और दर्शन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इस अनूठी सेवा ने सभी यात्रियों को न केवल आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की, बल्कि उनके मन में डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार और सम्मान की भावना को और गहराई दी।

यह सेवा डॉ. राजेश्वर सिंह की माता तारा सिंह जी की स्मृति को समर्पित है और सरोजनीनगर परिवार के वृद्धजनों एवं मातृशक्ति के प्रति सम्मान, स्नेह, और कृतज्ञता का प्रतीक है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या दर्शन की आकांक्षा रखने वाले सभी श्रद्धालु इस यात्रा के माध्यम से अपनी इच्छाओं को साकार कर सकें।

डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि समाज की सेवा और समर्पण से ही सशक्त और सुखद भविष्य का निर्माण हो सकता है। उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के बीच समरसता और एकता का संदेश भी देती है। उनका यह संकल्प कि अयोध्या दर्शन की यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क