Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्य वित्त अधिकारी भरत गोयनका का हिण्डाल्को एबीआरटीपी दौरा, सिलाई, स्प्रे समेत किया अजोला किट का वितरण

Published on: 25-01-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट, सी.एस.आर. विभाग द्वारा आदित्य बिरला रुरल टेक्नोलॅाजी पार्क (ए.बी.आर.टी.पी.), म्योरपुर के सभागार में 83 प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थिओं को सिलाई मशीन, 65 किसानों को स्प्रे मशीन व 10 पशुपालकों को अजोला किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक के मार्गदर्शन एवं क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला प्रशिक्षुओं को स्व-रोजगार हेतु सशक्त करने, कृषकों को कृषि के क्षेत्र में सहायता उपकरण उपलब्ध कराना तथा पशु पालन के संदर्भ में चारा प्रबंधन को सुदृढ़ करना ताकि दूध उत्पादन एवं पशु स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीज लि. के मुख्य वित्त अधिकारी भरत गोयनका, विशिष्ट अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के लेखा एवं वित्त विभाग के प्रमुख श्री उज्जल केश एवं बिज़नेस सी.एस.आर. हेड श्री अविजीत कुमार की प्रमुख उपस्थिति रही। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य वित्त अधिकारी श्री गोयनका एवं अन्य अधिकारियों ने सी.एस.आर. के माध्यम से किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का जायजा लिया जिसमें आधुनिक खेती, जल संरक्षण, लिफ्ट इरीगेशन, मधुमक्खी पालन एवं पशुपालन इत्यादि शामिल हैं। साथ ही उन्होंने गांव में किसानों के साथ चर्चा के दौरान सी.एस.आर. की विभिन्न गतिविधियों का उनके जीवन में बदलाव, आय सृजन एवं अन्य संभावित अवसरों के बारे में बातचीत की। ए.बी.आर.टी.पी., म्योरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य वित्त अधिकारी भरत गोयनका ने किसानों, पशुपालकों एवं महिला प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं, युवा और किसान देश व समाजिक उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट, किसानों के विकास के लिए तत्पर आर्थिक व प्रौद्योगिकी सहयोग प्रदान कर रहा है, साथ ही उन्होंने किसानों को जल संचयन के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि ’जल है तो जीवन है’। लेखा विभाग के श्री केश ने उपस्थित किसानों से कहा कि अजोला कीट वितरण किसानों एवं पशुपालकों के हित में सी॰एस॰आर॰ रेणुकूट टीम के द्वारा की गई एक अनूठी पहल है। इस मौके पर हिण्डाल्को कॅार्पोरेट सी.एस.आर. हेड श्री अविजीत ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं,युवाओं एवं किसानों को आजिविका के क्षेत्र में सी.एस.आर. द्वारा किये जा रहे गतिविधियों के बारे में बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। रेनुकूट सी॰एस॰आर॰ हेड अनिल झा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के सहयोग के लिए सी॰एस॰आर॰ द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, इस क्रम में अजोला कीट वितरण किसानों हेतु एक कदम आगे बढ़कर लिया गया निर्णय है। अजोला के सेवन से पशुओं के दूध उत्पादन क्षमता में वृद्धि व उनके स्वास्थ में सुधार आएगा जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य तकनीकी के सहायता के लिए सी॰एस॰आर॰ टीम हमेशा किसानों के साथ खड़ा है। ग्रामीण विकास अधिकारी सुभाशीष चक्रवर्ती व रमाकान्त शर्मा, राजेश सिंह ने आये हुए सभी मुख्य अतिथिओं व किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क