Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

धूप देखकर खुश न हों, बारिश के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड परेशान कर सकती है।

Published on: 23-01-2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, “आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास था क्योंकि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और दक्षिणी हवाएं दिल्ली पहुंच गई हैं। उत्तर भारत में, तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा, हालांकि दिल्ली में तापमान में और वृद्धि की कोई संभावना नहीं होगी। दो दिनों के बाद, 24 जनवरी की सुबह से, तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा और इससे देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है और इससे फिर ठंड बढ़ जाएगी।”

 

हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में  23 जनवरी को बारिश हो सकती है और इसके साथ ही यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली समेत करीब 7 राज्यों में गुरुवार को बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने और बारिश होने से ठंड की फिर से वापसी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार की रात और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

जानिए इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

-पश्चिम उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25 जनवरी को कई इलाकों में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

-बिहार और मध्य प्रदेश में भी मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह और रात के समय ठंड रहती है और दिन में धूप खिली होने से ठंड का एहसास कम होता है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड में कहीं कहीं बारिश होगी और ठंड की वापसी हो सकती है।

-राजस्थान के कई इलाकों में फिलहाल ठंड का दौरा जारी है। गुरुवार को कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा और इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है।

-हरियाणा और पंजाब में दिन में धूप खिली रहने के कारण ठंड से लोगों को राहत मिली है लेकिन सुबह और रात में ठंड का एहसास होता है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट और गुरदासपुर में रात सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान: 5.2 और अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-जम्मू-कश्मीर पहाड़ी इलाकों में रात के दौरान ताजा बर्फबारी हुई लेकिन घाटी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क