Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आसमान में होगा अद्भुत दृश्य, 6 ग्रह एक साथ करेंगे परेड, जानें इसे कैसे देख सकते हैं?

Published on: 22-01-2025

अंतरिक्ष में आज यानी मंगलवार की रात एक अहम खगोलीय घटना घटेगी, जिसमें एकसाथ 6 ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा यानी छह ग्रह एक साथ परेड करेंगे। इनमें से चार ग्रहों को आप बिना टेलीस्‍कोप के यानी नग्‍न आंखों से देख सकेंगे। तो रहिए तैयार आप घर बैठे अंतरिक्ष में इन चार ग्रहों को खुली आंखों से निहार पाएंगे। रिपोर्टों के अनुसार, प्लैनेटरी परेड यानी ग्रहों की परेड 21 जनवरी से शुरू हो रही है और ग्रहों की परेड का यह नजारा भारत समेत पूरी दुनिया में दिखाई देगा।

 

कब देख सकते हैं ग्रहों की परेड

भारत में आज रात लगभग 8:30 बजे से ग्रहों की यह परेड देखी जा सकेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह परेड देखने का सबसे बेस्‍ट टाइम रात 8 बजे से रात 11 बजे के बीच रहेगा। इसके बाद आठ मार्च को यह परेड एक बार फिर आप देख सकेंगे।

कैसे देख सकेंगे प्लानेटरी परेड

प्लानेटरी परेड ग्रहों की एक खास स्थिति होती है जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूर्य के एक तरफ, एक सीध में आ जाते हैं और आसमान में इनकी एक सीधी लाइन सी दिखाई देती है, जिसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। 2025 में यह घटना दो बार होने वाली है। पहली बार आज शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण (नेप्च्यून), और अरुण (यूरेनस) एकसाथ एक सीधी लाइन में दिखने लगेंगे। NASA के अनुसार, आप इनमें से शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना टेलीस्कोप के देख सकते हैं। लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

अंतरिक्ष में होने वाली ग्रहों की इस परेड को साफ साफ देखने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी होगा, तभी आसमान में आप ये अद्भुत नजारा देख सकेंगे और इसे साफ देखने के लिए ऐसी जगह को चुनें जहां घना अंधेरा हो, रौशनी ज्‍यादा ना हो।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क