Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खड़े ट्रकों के माल चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार

Published on: 18-01-2025
  • फार्चुन कच्ची घानी सरसों का तेल, कुल 01,15,500/- रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक डीसीएम वाहन सं० UP71T3366 किया गया बरामद
  • थाना सरोजनीनगर व बन्थरा में पंजीकृत था मुकदमा 

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते दिनों में जुनाबगंज मोहनलालगंज रोड पर खड़े ट्रक से फार्च्यून आयल चोरी होने की घटना के बाद पीड़ित राममिलन पुत्र देवीदीन निवासी ग्राम बरुआ पो० बिलौटा थाना कुरारा जिला हमीरपुर की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना बंथरा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसी घटनाक्रम में स्थान ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र सरोजनीनगर से खाद्य तेल चोरी होने की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना सरोजनीनगर में भी मुकदमा पंजीकृत हुआ। उपरोक्त घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्विलांस सेल दक्षिणी को भी लगाया गया।

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इन टीमो ने टेक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चार शातिर चोरों रुखसार अहमद पुत्र विरासत अली निवासी जी०टी०बी० नगर ब्लाक-ए म0नं0 160 करैली थाना करैली जिला प्रयागराज उम्र करीब 51 वर्ष, नसीम अहमद पुत्र मो० सलीम निवासी तरसुइया दहियावा थाना सोरांव जिला प्रयागराज उम्र करीब 58 वर्ष, अरुण कोटार्य (कोरी) पुत्र स्व० जंगीलाल कोटार्य निवासी बरेठिय़ा थाना कौंधियारा जिला प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष को स्थान कटिबगिया से 300 मीटर दूर हरौनी जाने वाले मार्ग गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरों के कब्जे से दो टीन फार्चुन कच्ची घानी सरसों का तेल व नकद 1,15,500 रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक डीसीएम वाहन सं0 UP71T3366 बरामद हुआ। पूछताछ मे तथ्य प्रकाश में आया कि ये लोग चोरी किये गये खाद्य तेल को अपने अन्य साथी सचिन चौरसिया व तपन कुमार केसरवानी को कम दामो पर बेच देते हैं जिसके आधार पर बंथरा पुलिस टीम द्वारा आज कटी बगिया के पास मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश मे आए सचिन चौरसिया पुत्र सुरेश चन्द्र चौरसिया निवासी अनोवी मंदिर थाना दारागंज जिला प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष को भी गिरफ्तार कर हिरासत मे ले लिया गया।

तत्पश्चात थाना स्थानीय के मुकदमे के विवेचक व टीम प्रभारी उ0नि0 नरेन्द्र कुमार कनौजिया द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाते हुए मुकदमे मे बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा रहा है। फरार अभियुक्त तपस केसरवानी की तलाश की जा रही है, शीघ्र गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क