Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एसडीएम ने किसानों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड व विकलांगों को बांटे कंबल

Published on: 18-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के किसानों व घर मालिकों को संपत्ति अधिकारों व ग्रामीणों को विकास की ओर ले जाने का जो काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, वह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा अब किसान अपने संपत्ति के अधिकारों की ओर अग्रसर होंगे ये बातें तहसील सभागार में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम सचिन यादव व्यक्त कर रहे थे।

बता दें कि, सरकार द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को दोपहर 1:00 बजे तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें स्वामित्व कार्ड योजना के तहत किसानों को संपत्ति अधिकारों की ओर एक कदम तथा ग्रामीणों को विकास की नई दिशा तय करने के लिए इस योजना का शुभारंभ 3 वर्ष पूर्व किया गया था।

जिसको अमली जामा पहनते हुए राजस्व के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचाया हैं, जिसके चलते आज तहसील क्षेत्र के 9 गांव से 82 लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया। तो वही 9 गांव के कन्हैयालाल पुत्र राम लौटन निवासी सोथी, महादेव पुत्र मंगली प्रसाद, शिवपाल, विन्दादेई बलाई मऊ, धिराजा बलाई मऊ, सुखई नहरिया, वीरेंद्र कुमार ओथी, जगदम्बा सिंह पाली, विश्राम पाली, बनवारी भटसरा, अब्दुल बारी भटसरा, सहित 82 लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया।

यह योजना 24 अप्रैल 2020 से लागू की गई थी जिसके चलते राजस्व कर्मियों द्वारा गांव का सर्वे कर एक-एक व्यक्ति की जांच पड़ताल कर घरौनी बनाने का काम किया गया था। जिसके चलते अब यह योजना धरातल पर उतर पाई है। जिसमें राजस्व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

तो वही तहसील परिसर में ही उपस्थित लगभग 40 विकलांगों को उपजिलाधिकारी सचिन यादव व तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने हाड कांपती ठंड में कंबल वितरण कर विकलांगों को ठंड से राहत दिलाई, तो वही अपने मातहत अधिकारियों से कंबल पाकर विकलांगों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सचिन यादव, तहसीलदार मंजुला मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश दीक्षित, राजस्व निरीक्षक आबिद अली, राजेश कुशवाहा, संतोष पटेल, विवेक सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनी, राजीव मिश्रा, अमित शुक्ला, रणविजय सिंह, विपिन मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क