Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टीवी एक्टर की सड़क हादसे में दुखद मौत, 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा।

Published on: 18-01-2025
 

टीवी जगत से दुखद खबर मिली है। टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 22 वर्ष के थे। अमन जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर को जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रोड एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

 

कम उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

अमन जायसवाल की इस तरह अचानक मौत के बाद से उनके दोस्तों, परिवार और फैंस के बीच हलचल मची हुई है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। टीवी एक्टर अमन जायसवाल टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इस शो के लेखक धीरज मिश्रा ने बताया कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। उसी वक्त जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी

एक्टर की मौत से लगा झटका

धीरज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा, ‘आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगे… भगवान कभी-कभी इतने क्रूर हो सकते हैं कि आपकी मौत ने मुझे आज एहसास कराया… अलविदा @aman__jazz।’

अमन जायसवाल कौन थे?

उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले अमन जायसवाल ने टीवी शो से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में आकाश भारद्वाज और सोनी टीवी के ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था जो जनवरी 2021 से अक्टूबर 2023 तक प्रसारित हुआ। एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अमन, रवि दुबे और सरगुन मेहता के लोकप्रिय शो ‘उडारियां’ का भी हिस्सा थे, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अभिनय किया था।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क