Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Health Tips: शरीर को ऊर्जा देने के लिए ये 5 हाइड्रेटिंग फूड्स मददगार हैं, अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Published on: 18-01-2025

भागदौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी में थकान होना बेहद आम बात है। लेकिन अक्सर थकान महसूस होना अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण नहीं माने जाते हैं। क्योंकि थकान की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है और साथ-साथ हमें शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी घेर लेती हैं। थकान महसूस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर भी शरीर थका-थका महसूस होता है।

वहीं कई बार शरीर के डिहाइड्रेट होने के कारण भी थकान महसूस होती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योंकि कम पानी पीने की वजह से शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेड रखने में कुछ फूड्स हमारी मदद कर सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पानी के साथ-साथ शरीर को भी हाइड्रेट रखने में सहायता करते हैं।
ये फूड्स शरीर को रखते हैं हाइड्रेट
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर को हाइड्रेट रखना शारीरिक से कहीं ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। यह हमारे शरीर की क्रिएटिविटी को बढ़ाता है और आंतरिक संतुलन यानी होमोस्टैसिस को बनाए रखता है। हाइड्रेशन सिर्फ शारीरिक प्यास बुझाने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह शरीर को अंदर से एनर्जी और फोर्स के फ्लो के लिए भी जरूरी है।
वहीं गर्मियों में पित्त को कंट्रोल करने के लिए पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे खीरा और नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए। वहीं सर्दी के मौसम में वात को बढ़ने से रोकने के लिए गर्म और पौष्टिक खाद्य पदार्थों पर भी फोकस करना चाहिए।
एक्सपर्ट की मानें, तो आयुर्वेद में बताया गया है कि आप सौंफ या दालचीनी, गर्म पानी या अदरक से बनी हर्बल चाया का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके शरीर की अंदरूनी सफाई करने और न्यूट्रिएंट्स को एब्सोर्स करने में सहायता करता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ एनर्जी लेवल को मेंटेन रखता है।
मूली
सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सर्दियों में कई लोग पानी पीना बहुत कम कर देते हैं। ऐसे में आप मूली का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि मूली आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। वहीं मूली में मौजूद गुण पाचन में भी सहायक होते हैं।
पत्तेदार सब्जी
सर्दियों के मौसम में बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां आ जाती हैं। यह आपके शरीर को पोषण देने के साथ हाइड्रेट भी रखती हैं। सर्दियों में मेथी, पालक और अमरनाथ का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
लौकी
लौकी शरीर को कूल रखने और हाइड्रेट करने में सहायक होती है। वैसे तो लौकी गर्मियों की सब्जी है। लेकिन अब यह सब्जी हर महीने बाजार में मिलती है। सर्दियों में लौकी का सूप या सब्जी फायदेमंद साबित हो सकता है।
खीरा
बता दें कि खीरा को हाइड्रेटिंग और कूलिंग प्रॉपर्टीज के बारे में जाना जाता है। खीरा 95% पानी से बना होता है। खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है। खीरा खाने के कई फायदे भी होते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी को सेहत के लिए अमृत माना जाता है। नारियल पानी में हाइड्रेटिंग गुण और हाई प्राणिक वैल्यू होते हैं। नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है, जिसमें पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
नारियल पानी के फायदों को बढ़ाने के लिए आप इसका खाली पेट सेवन करें। लेकिन सर्दियों के मौसम और कफ की समस्या होने पर नारियल पानी का कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह नेचुरल कूलिंग करता है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क