Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन 50 दिनों के लिए रद्द।

Published on: 17-01-2025

नई दिल्लीः दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को करीब डेढ़ महीने के लिए कैंसिल कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत को 50 दिन के लिए कैंसिल किया है। वंदे भारत 16 जनवरी से 6 मार्च तक दिल्ली से कटरा नहीं जाएगी।

 

50 दिन तक रद्द रहेगी वंदे भारत ट्रेन

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सेमी हाई स्पीड ट्रेन 50 दिन तक सेवा में नहीं रहेगी। जम्मू तवी यार्ड के यार्ड रीमॉडलिंग के कारण ट्रेन को रद्द किया गया है। ट्रेन के रद्द होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ सकती है। ट्रेन कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को अन्य ट्रेनों और बसों का सहारा लेना पड़ सकता है।

यह वंदे भारत रद्द रहेगी

जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाली देश की दूसरी ट्रेन नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्रेन संख्या (22439/22440) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलती है। जिसे कैंसिल किया गया है। हालांकि, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22477/22478) नियमित रूप से चलती रहेगी।

बता दें कि जम्मू यार्ड में नवीनीकरण कार्य के मद्देनजर यह जम्मू रेलवे स्टेशन से रद्द की गई 65 अन्य ट्रेनों का हिस्सा है। जम्मू स्टेशन पुनर्विकास परियोजना में सिग्नल प्रणाली को नया स्वरूप देना, प्लेटफ़ॉर्म का विस्तार करना और बहुत कुछ शामिल है।

दिल्ली से कटरा जाने में लगते हैं 8 घंटे

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और कटरा के बीच 655 किमी की दूरी 8 घंटे और 5 मिनट में तय करती है। यह ट्रेन अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट छावनी और जम्मू तवी में रुकती है। इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित किया गया था और 3 अक्टूबर, 2019 को इसका उद्घाटन किया गया था।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क