Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

कभी दर-दर भटकने को थे मजबूर, अब बने सबसे मशहूर गीतकार; क्लासिक हिट्स से बनाई अपनी खास पहचान।

Published on: 17-01-2025

मशहूर कवि, गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर साहब आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया में जावेद अख्तर ने अपनी मेहनत से खूब नाम कमाया है। जावेद साहब का जन्म ग्वालियर में मशहूर शायर रहे जांनिसार अख्तर के घर हुआ। मशहूर शख्सियत के बेटे होने के बाद भी जावेद अख्तर को सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए खूब संघर्ष करना पड़ा। जावेद अख्तर साल 1964 में मुंबई आए थे। उस वक्त उन्हें कम ना मिलने पर दर-दर भटकना पड़ा था। उन्हें 1969 में पहला कामयाब ब्रेक मिला, जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। सलीम खान और जावेद अख्तर भारत के सबसे लोकप्रिय लेखक जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध थे, जिन्होंने साथ मिलकर ‘त्रिशूल’, ‘दीवार’, ‘काला पत्थर’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कई बेहतरीन हिट फिल्में दीं।

  • मशाल: 1984 की इस सुपरहिट फिल्म में अनिल कपूर, वहीदा रहमान, रति अग्निहोत्री और ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार थे। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित क्लासिक फिल्म ‘मशाल’ है जो जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई थी। फिल्म को आज भी दिलीप साहब के मशहूर डायलॉग “ऐ भाई” के लिए याद किया जाता है।
  • बेताब: 1983 की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर, जिसमें सनी देओल ने अमृता सिंह के साथ डेब्यू किया था, ‘बेताब’ 80 के दशक की सबसे सनसनीखेज फिल्मों में से एक थी। जावेद अख्तर द्वारा लिखित, सनी देओल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था।
  • मेरी जंग: 1985 की हिट लीगल ड्रामा ‘मेरी जंग’ का निर्देशन सुभाष घई ने किया था, जिसमें अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, नूतन, अमरीश पुरी और जावेद जाफरी थे। स्टार कास्ट के शानदार प्रदर्शन के अलावा, जावेद साहब द्वारा लिखा गया दमदार स्क्रीन प्ले फिल्म की जान थी। दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने के अलावा, ‘मेरी जंग’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई फिल्मफेयर श्रेणियों में भी नामांकित किया गया था।
  • अर्जुन: ‘बेताब’ की सफलता के बाद, निर्देशक राहुल रवैल और लेखक जावेद अख्तर ने मिलकर ‘अर्जुन’ नाम की एक और हिट फिल्म दी। 1985 की एक्शन फिल्म, जिसमें सनी देओल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म ‘अर्जुन’ की दमदार कहानी का सारा श्रेय जावेद अख्तर को जाता है।
  • मैं आजाद हूं: अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी की 1989 की यह हिट ड्रामा 1941 की अमेरिकी ड्रामा ‘मीट जॉन डो’ पर बेस्ड थी। यह बिग बी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। कहानी के अलावा, जावेद अख्तर ने फिल्म के डायलॉग्स भी लिखे थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क