Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मशहूर निर्देशक का निधन, गोवा में परिवार संग छुट्टियां मनाने के दौरान हुआ हादसा।

Published on: 16-01-2025

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और बड़े डायरेक्टर्स में से एक मंजुल सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंजुल सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में अपनी अंतिम सांस ली। मंजुल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे, लेकिन उनके परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब डायरेक्टर को अचानक हार्ट अटैक आया। परिवार ने मेडिकल हेल्प की कोशिश की, लेकिन जब तक डायरेक्टर को मेडिकल हेल्प मिली वह दम तोड़ चुके थे।

 

मनोरंजन जगत में शोक की लहर

मंजुल सिन्हा के यूं अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए मंजुल सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। दूसरी तरफ डायरेक्टर के निधन से उनका परिवार सदमे में है।

अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

प्रोज्यूसर अशोक पंडित ने मंजुल सिन्हा के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंजुल सिन्हा के निधन की जानकारी देते हुए कहा- ‘मंजिल सिन्हा एक इंस्टीट्यूशन थे, उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने अपने टीवी करियर की शुरुआत उन्हीं के साथ की थी। मैंने उनके साथ एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया। मुझे इस नुकसान से बाहर आने में अभी काफी मसय लगेगा।’

मंजुल सिन्हा की याद में शेयर किया पोस्ट

अशोक पंडित ने मंजुल सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने मंजुल सिन्हा को अपना ‘फिल्म गुरु’ बताया और डायरेक्टर को खोने को लेकर शोक व्यक्त किया। मंजुल सिन्हा का अंतिम संस्कार गोवा में ही किया गया है। मुंबई आने के बाद दिवंगत डायरेक्टर का परिवार उनके लिए शोक सभा का आयोजन करेगा, जिसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क