Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हमास ने गाजा में सीजफायर और बंधकों को लेकर मसौदा समझौते को दी मंजूरी।

Published on: 15-01-2025

 

Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच जंग थम सकती है। दो अधिकारियों ने बताया है कि हमास ने गाजा संघर्ष विराम और बंधकों को लेकर मसौदा समझौता स्वीकार कर लिया है। इजरायल अभी भी समझौते पर विचार कर रहा है। अधिकारियों ने संघर्ष विराम को लेकर सोमवार को भी इस बारे में जानकारी दी थी। तीन अधिकारियों ने संघर्ष विराम वार्ता में प्रगति को स्वीकार करते हुए कहा था कि आने वाले दिन 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिहाज से अहम होंगे, जिसने पश्चिम एशिया को अस्थिर कर रखा है।

 

अमेरिका, मिस्र और कतर का प्रयास

अमेरिका, मिस्र और कतर ने पिछले साल 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की है। गाजा के अंदर अभी भी करीब 100 इजरायली बंधक हैं और सेना का मानना ​​है कि उनमें से कम से कम एक तिहाई की मौत हो चुकी है।

पेश किया गया था समझौते का मसौदा

वार्ता से अवगत एक शख्स ने बताया था कि रातों रात सफलता मिली है और समझौते का एक प्रस्तावित मसौदा पेश किया गया है। शख्स ने कहा कि इजरायल और हमास के वार्ताकार अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए अपने-अपने नेताओं के पास भेजेंगे। संबंधित व्यक्ति ने यह भी कहा था कि खाड़ी देश कतर के मध्यस्थों ने हमास पर समझौते को स्वीकार करने के लिए नए सिरे से दबाव बनाया है, जबकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ इजरायलियों पर दबाव डाल रहे हैं। विटकॉफ हाल ही में वार्ता में शामिल हुए और हाल के दिनों में इस क्षेत्र में ही रहे हैं।

अभी लग सकता है समय

संघर्ष विराम को लेकर मिस्र के एक अधिकारी ने कहा था अच्छी प्रगति हुई है, लेकिन इसमें कुछ और दिन लगने की संभावना है। इस अधिकारी ने यह भी कहा था कि दोनों पक्षों का लक्ष्य डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले एक समझौते पर पहुंचना है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क