Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खेल में मशगूल थीं आलिया, तभी बेटी राहा गिर गई; रणबीर ने तुरंत भागकर संभाला और…

Published on: 15-01-2025

आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन की झलकियों अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आलिया सिर्फ अपनी ही नहीं, समय-समय पर पति रणबीर और बेटी राहा की झलक भी फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा भी अब पैप्स की फेवरेट बन चुकी हैं। जब भी राहा पैप्स को देखती हैं, अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत लेती हैं।  हाल ही में, कपल को अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर के साथ शहर के पैडल कोर्ट में देखा गया।

 

कोर्ट में एथलिटिक स्क्लि्स फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया

इस दौरान जहां आलिया कोर्ट में अपना एथलेटिक पक्ष दिखाने में व्यस्त थीं, वहीं दूसरी तरफ रणबीर बेटी राहा का ख्याल रखने और उनके साथ मस्ती करने में व्यस्त दिखे। सोशल मीडिया पर रणबीर, आलिया और राहा के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो में राहा अपने पापा यानी रणबीर कपूर के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

दौड़ते-दौड़ते गिरीं राहा

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने रणबीर-आलिया और राहा के वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें से एक में रणबीर कपूर को राहा को दौड़ते समय गिरने के बाद बेटी की चोट पर हाथ फेरते देखा गया। राहा के गिरने पर रणबीर बेटी को लेकर नीचे बैठ जाते हैं और फिर उनकी चोट पर हाथ फेरते हुए उन्हें दुलारते हैं। रणबीर का बेटी के लिए ये प्यार देखकर सोशल मीडिया यूजर भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए।

थाईलैंड के बाद रणबीर-आलिया और राहा की पहली पब्लिक अपीयरेंस

हाल ही में आलिया-रणबीर अपने पूरे परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड गए थे। विदेश से वापस आने के बाद ये रणबीर-आलिया और राहा की पहली पब्लिक अपीयरेंस है। इस दौरान आलिया जहां ब्लैक शॉट्स और व्हाइट टी-शर्ट में अपना स्पोर्टी साइड दिखाती नजर आईं वहीं रणबीर ने खाकी पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने थे। राहा की बात करें तो कपूर खानदान की लाडली राहा प्रिंटेड शॉर्ट्स और टी-शर्ट में पापा के साथ मस्ती करती नजर आईं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क