Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

महिलाओं में प्रजनन क्षमता: इनफर्टिलिटी को दूर करने के लिए अपनी जीवनशैली में करें ये बदलाव, जल्द पूरा होगा मां बनने का सपना।

Published on: 15-01-2025

हर महिला के लिए मां बनने की चाहत उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी होती है। हालांकि कुछ महिलाओं को अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। साथ ही कंसीव करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि हेल्दी प्रेग्नेंसी और जल्दी कंसीव करने के लिए कई बातें मायने रखती हैं। जैसे फर्टाइल विंडो के बारे में पता होना, ओव्युलेशन हेल्दी होना, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सही होना और फर्टिलिटी का सही होना आदि। ये सारी चीजें कंसीव करने के चांसेज पर काफी असर डालती हैं।

महिलाओं की फर्टिलिटी पर उनकी लाइफस्टाइल, डाइट और तनाव समेत कई चीजों का असर होता है। इसलिए जब भी कोई कपल कंसीव करने की प्लानिंग करे, तो उसको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको भी मां बनने में मुश्किल आ रही है और कंसीव करने की कोशिश बार-बार नाकाम हो रही है। तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जल्दी कंसीव करने और हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए महिलाओं को अपनी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए।
लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
सुबह उठने के बाद कम से कम एक घंटा फोन का इस्तेमाल न करें। सुबह उठने के बाद शरीर को रिलैक्स करने वाले प्राणायाम करें।
सुबह के समय चाय या कॉफी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमे कैफीन होता है। आप चाय-कॉफी की जगह हेल्दी फैट्स या हेल्दी जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।
इसके साथ ही आपको अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। ब्रेकफास्ट को स्किप न करें। क्योंकि प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने में मदद करता है।
आप भीगे हुए नट्स और आंवला या फिर अन्य चीजों का जूस ले सकती हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होता है और फर्टिलिटी में सुधार होता है।
रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। साथ ही सोने-जगने का समय जरूर निश्चित करें।
अगर आपकी लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो अपने स्ट्रेस को मैनेज करने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ा होना आपको कंसीव करने में मुश्किलें पैदा कर सकता है।
आपको रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। अच्छी और गहरी नींद लेने से सेहत दुरुस्त होती है और आपका शरीर हेल्दी रहता है।
वहीं आपको अधिक शुगर वाली ड्रिंक्स या स्नैक्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और आपको कंसीव करने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में जल्दी कंसीव करने के लिए आपको डाइट में फ्रूट्स और हेल्दी नट्स को शामिल करना चाहिए।
अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो इस दौरान आपको अंदर से खुश रहना बहुत जरूरी है। इसलिए वह करें, जो आपको अंदर से खुशी दें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क