Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

बटलर इतिहास बनाने से सिर्फ 2 रन दूर, भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बनेंगे।

Published on: 14-01-2025

Jos Buttler T20I Runs Against India: जोस बटलर की गिनती इंग्लैंड के बेहतरीन लिमिटेड ओवर्स के प्लेयर्स में होती है। भारत के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में उन्हें ही इंग्लैंड की कमान मिली है। बटलर एक बार क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। वह विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए फेमस हैं और उनके पास चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत है।

 

भारत के खिलाफ T20I क्रिकेट में लगा चुके हैं 4 अर्धशतक

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अभी तक भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 22 मुकाबलों में कुल 498 रन बनाए,  जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। वह इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले प्लेयर हैं। आने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में वह दो रन बनाते ही भारत के खिलाफ T20I क्रिकेट में 500 रन पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनेंगे। अभी तक इंग्लैंड का कोई भी प्लेयर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन नहीं बना पाया है।

दिग्गज प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल होने का मौका

टी20 सीरीज में अगर वह दो रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो ओवरऑल वह पांचवें ऐसे प्लेयर बनेंगे, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। अभी भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (592 रन), साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर (524 रन), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (574 रन) और आरोन फिंच (500 रन) ही T20I क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं।

बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

जोस बटलर ने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2011 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गए। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड की टीम के लिए 129 T20I मैचों में 3389 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 25 अर्धशतक शामिल रहे। बटलर की कप्तानी में ही इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत चुकी है, तब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क