Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

यह अभिनेत्री रईस परिवार में पैदा हुई थीं, कम उम्र में पति को खोने के बाद, जीवन ने लिया नया मोड़…

Published on: 14-01-2025

 

बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नामों का जब जिक्र होता है तो उनमें निरूपा रॉय, रीमा लागू जैसी अभिनेत्रियों के साथ-साथ दुर्गा खोटे का नाम भी जरूर लिया जाता है। दुर्गा खोटे ने मुगल-ए-आजम से लेकर आनंद जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से दर्शकों को अपना कायल बना दिया। अपने करियर में उन्होंने इतनी फिल्मों में ‘मां’ के किरदार निभाए, कि एक समय पर उन्हें इंडस्ट्री की ‘मां’ कहा जाने लगा था। 14 जनवरी को यानी आज दुर्गा खोटे कि बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड में उस समय की सबसे पढ़ी लिखीं एक्ट्रेस दुर्गा को अपनी जिंदगी में स्ट्रगल भी देखना पडा।

 

फिल्मों में आने का कारण

दुर्गा जब महज 18 साल की थीं, तब उनकी शादी बेहद अमीर परिवार में कर दी गई थी। उनके पति मैकेनिकल इंजीनियर थे और उनका नाम विश्वनाथ खोटे था। विश्वनाथ खोटे से शादी के बाद दुर्गा खोटे के दो बेटे हुए, लेकिन जब वह महज 24 साल की थीं, उनके पति का निधन हो गया। जिसके बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उस समय B.A. पास दुर्गा ने पैसे कमाने के लिए बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया। कुछ समय बाद दुर्गा ने दूसरी शादी की, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा समय नहीं चली। उसी दौरान उनके छोटे बेटे की मौत हो गई।

इस रोल के लिए हुईं फेमस

बेटे की मौत का गम और आर्थिक तंगी की मार के चलते दुर्गा खोटे ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में शानदार काम किया। 1960 में दुर्गा खोटे ने मुगल-ए-आजम में जोधाबाई के रोल में नजर आईं थीं और दर्शकों ने जोधाबाई  के रोल में उन्हें बेहद पसंद किया। इसके बाद फिल्म ‘भरत मिलाप’ में उनके निभाए कैकयी के रोल को भी दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। बहुत सी फिल्मों में उन्होंने मां का रोल निभाया।

दुर्गा खोटे की शानदार फिल्में 

उन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किया हैं, जिनमें दौलत के दुश्मन, बॉबी, मेरे भैया, प्यार का सपना, कर्ज, चोर सिपाही, बावर्ची, आनंद, गोपी, खिलौना, पापी, पहेली, इंसानियत, बिदाई, दूर नहीं मंजिल, सपनों का सौदागर, दादी मां, अनुपमा, काजल, दूर की आवाज फिल्में की और अपना नाम बनाया हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क