Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-06 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 जनवरी को

Published on: 13-01-2025

रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चंदन बागीश ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में सत्र 2025-26 में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 शनिवार को जनपद के सभी विकास खण्डों के परीक्षा केंद्रों पर 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक आयोजित करायी जाएगी।

उन्होंने जनपद के सभी ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का विवरण उल्लेखित है। परीक्षा के दिन प्रात: 10:30 बजे अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।अभ्यर्थी अपने साथ एक काला एक नीला पेन एवं प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे।

उन्होंने आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के परीक्षा केंद्रों के बारे में बताया कि उत्कृष्ट पब्लिक स्कूल बछरावां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महाराजगंज, चंद्रपाल इंटर कॉलेज शोरा गंगागंज, के. बी. सिंहा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमावां, सिद्धनाथ वीणापाणि इंटर कॉलेज सतांव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, एल.बी. शास्त्री इंटर कॉलेज सरेनी, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज डलमऊ, राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज शंकरपुर, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज कुंवरमऊ, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज सलोन, हर नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज गौरा, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज मतरमपुर परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 06 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क