Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

फिर साउथ सिनेमा के सामने असफल हुआ बॉलीवुड

Published on: 11-01-2025

 

बीते रोज धमाकेदार एक्शन से भरी 2 बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। ये दोनों फिल्में जिनमें से एक साउथ और एक बॉलीवुड की थी, एक्शन से भरी रहीं। साउथ की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और बॉलीवुड की फिल्म ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस पर टकराई हैं। लेकिन इन दोनों फिल्मों की टक्कर में एक बार फिर साउथ के सामने बॉलीवुड फुस्स हो गया है। इन दोनों फिल्मों में कमाई के मामले में साउथ की ‘गेम चेंजर’ ने बाजी मार ली है और पहले दिन 50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। वहीं सोनू सूद की बॉलीवुड फिल्म ‘फतेह’ की पहले दिन की कमाई महज 2.4 करोड़ रुपयों पर सिमट गई है। इन दोनों फिल्मों में से गेम चेंजर ने बाजी मार ली है और दोनों की पहले दिन की कमाई में 48 करोड़ रुपयों का अंतर रहा है।

 

सोनू सूद के एक्शन की तारीफ लेकिन सिनेमाघर सूने

सोनू सूद लंबे समय बाद पर्दे पर लौटे हैं और अपनी फिल्म ‘फतेह’ के साथ दर्शकों के बीच आए हैं। सोनू सूद ने इस फिल्म में लीड रोल के साथ इसे डायरेक्ट भी किया है। इतना ही नहीं इस फिल्म की कहानी भी सोनू सूद ने ही लिखी है। फिल्म रिलीज हुई और सोनू सूद के धमाकेदार एक्शन की भी जमकर तारीफ हुई। हालांकि फिल्म की कमाई कुछ अलग ही कहानी कह रही है। सेकनिक्ल के मुताबिक फतेह ने पहले दिन महज 2.45 करोड़ रुपयों की ही ओपनिंग कर पाई है। अब देखना होगा कि ये फिल्म इस वीकेंड पर कितना पैसा कूट पाती है। फतेह में सोनू सूद ने अपनी धमाकेदार बॉडी और जबरिया एक्शन से फैन्स का दिल जीता है। अब देखना होगा कि सोनू सूद बतौर डायरेक्टर लोगों पर कितनी छाप छोड़ पाते हैं। साथ ही सिनेमाघरों को भी दर्शकों से भर पाते हैं या नहीं।

साउथ की फिल्म ने फिर मारी बाजी

भारत में इन दिनों बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा भारी पड़ रहा है। फिर चाहे मास एंटरटेनिंग फिल्म हो या कहानी का कोई मास्टरपीस इन दोनों में ही साउथ ने बॉलीवुड की हवा निकाल दी है। बीते साल कमाई के मामले में भी साउथ का दबदबा रहा और बेहतरीन फिल्मों में भी बॉलीवुड साउथ से काफी पीछे रहा है। अब इस साल की शुरुआत में साउथ सुपरस्टार रामचरण तेजा की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की फतेह से टक्कर हुई है। इस बॉक्स ऑफिस भिड़ंत में गेम चेंजर ने बाजी मार ली है। सेकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 51.25 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। हालांकि इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कमाई के मामले में कितना असर छोड़ पाती है। हालांकि इस फिल्म का रिव्यू काफी कमजोर आया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क