Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राज्य मंत्री बलदेव सिंह ‘‘औलख‘‘ ने विराट किसान मेला का किया समापन

Published on: 10-01-2025

रायबरेली। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण योजनान्तर्गत एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले का आयोजन आई0टी0आई मैदान के तृतीय एवं समापन दिवस के अवसर पर मा0 राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उ0प्र0 बलदेव सिंह ‘‘औलख‘‘ के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।

राज्य मंत्री द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया और अपने संबोधन में किसानों प्राकृतिक खेती, पी0एम0 कुसुम योजना के अन्तर्गत सोलर पम्प स्थापना हेतु किसानों को बताया कि इस बार 30 हजार सोलर पंपों को स्थापित करने हेतु लक्ष्य समस्त जनपदों को आवंटित किया गया है उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विभाग में चलाई जा रही सभी योजनाओं का किसान भाई लाभ उठा सकते हैं।

उन्होने जनपद के राजरानी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 को फार्म मशीनरी बैंक एवं रामसखी को कस्टम हायरिंग सेन्टर लागत 30 लाख अनुदानित अंश रुपये 24 लाख रुपये का लाभ प्राप्त करने हेतु ट्रैक्टर की चॉबी और दो महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 हजार रुपये के रूप चेक सौंपा गया साथ ही पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं 15 अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टॉलों को क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र अपने कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

उप कृषि निदेशक विनोद कुमार द्वारा मेले में आये हुए कृषकों का स्वागत करते हुए विभाग में चल रही समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु किसानों को जन सुविधा केंद्रों पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु प्रेरित किया और पी0एम कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प का लाभ प्राप्त करने हुए किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।

शेषपाल सिंह प्रगतिशील कृषक विकासखंड शिवगढ रायबरेली द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत दशपर्णी अर्क बनाने की विधि एवं इनका फसलों में कैसे प्रयोग करके प्राकृतिक खेती में कैसे लाभ प्राप्त कर सकते है।

डा0 एस0बी0 सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर द्वारा उद्यानिकी फसलों जैसे गुलाब की खेती एवं उन्नतशील प्रजातियों पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए किसानों को गुलाब की खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया और यह भी बताया कि आप गुलाब की खेती करके अधिक धनोपार्जन कर सकते है।

क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को द्वारा किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डी0ए0पी0 का प्रयोग फसलों अधिक से अधिक ड्रोन के माध्यम से छिड़काव करके किसान भाई कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है।

डी0 दीपक मिश्रा वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर द्वारा दलहनी व तिलहनी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन में वृद्धि करने की तकनीकी के बारे में किसानों को सम्बोधित किया। डा0 आर0के0 कनौजिया वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र दरिया पुर द्वारा रबी फसलों में शस्य क्रिया, न्यूट्रियन्स एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।

डा. रंजन द्विवेदी विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा मेले में आये हुए मुख्य अतिथि एवं सभी किसानों, वैज्ञानिकों, स्टॉल के प्रतिनिधियों, मीडिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तृतीय एवं अंतिम दिवस के मेले का समापन करने की घोषणा की गई।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क