Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

डेब्यू से ही हिट, 51 की उम्र में भी सुपरफिट, इस तरह बने इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड।

Published on: 10-01-2025

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही बॉक्स ऑफिस अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार से करोड़ों रुपए कमाए थे। अपनी एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के अलावा वह अपनी फिटनेस से लेकर यूनिक डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन की फिटनेस का राज हर किसी को पता है क्योंकि वह अपने फैंस को आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और डाइट के बारे में हर छोटा-बड़ी अपडेट शेयर करते हैं। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 51 बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इतना ही नहीं एक्टर के इंडस्ट्री में 14 जनवरी को 25 साल पूरे होने वाले हैं।

 

फैंस ने सुपरस्टार को बनाया इंडस्ट्री का ग्रीक गॉड

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का गुड लुक और उनका चार्म देख कोई भी उनका एक नजर में फैन हो जाएगा।  ‘The Kris Gethin Podcast’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है तो उन्होंने कहा, मुझे पहली बार देखने से आपको लगेगा कि मेरी पर्सनेलिटी थोड़ी अलग है और मेरी आंखें हरी है तो मेरा फैंस मुझे ग्रीक गॉड की तरह दिखते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर किया राज

भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से एक ऋतिक रोशन ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें छह फिल्मफेयर पुरस्कार और चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए मिले थे। उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ (2000) में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट हुई थी, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। 2000 में आई आतंकवाद पर आधारित फिल्म ‘फिजा’ और 2001 में आई ‘कभी खुशी कभी गम’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। 2003 की साइंस फिक्शन फिल्म ‘कोई मिल गया’, जिसके लिए उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, यह उनके फिल्मी करियर की सबसे धानदार फिल्मों में से एक है। बाद में उन्होंने इसके सीक्वल ‘कृष’ (2006) और ‘कृष 3’ (2013) में सुपरहीरो की भूमिका निभाई। उन्होंने ‘धूम 2’ (2006) में एक चोर और ‘जोधा अकबर’ (2008) में मुगल सम्राट अकबर के बेहतरीन किरदारों से नेम फेम कमाया।

ऋतिक रोशन का 2025 में होगा धमाका

डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’, जिसका प्रीमियर 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा। इसके अलावा ऋतिक रोशन अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज को लेकर भी खूब चर्चा में है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क