Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

Health Tips: शुगर का बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक होता है, जानें इसके लक्षण और कंट्रोल करने के उपाय

Published on: 10-01-2025

ब्लड शुगर के बढ़े रहने पर डायबिटीज की समस्या होती है। इसके अपने कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। खाली पेट शुगर का लेवल 125 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर और खाना खाने के बाद यह मात्रा 125 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर या इससे अधिक बनी रहती है। इस स्थिति को हाई शुगर या डायबिटीज कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अक्सर जिन लोगों का शुगर लेवल सामान्य से अधिक बना रहता है, उनमें कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। अगर इस समस्या को कंट्रोल न किया जाए, तो समय के साथ आंख, लिवर, किडनी और मेटाबॉलिज्म से संबंधित दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

हाई शुगर लेवल और इसकी वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर बढ़ना जितना खतरनाक होता है और इसका कम होना भी खतरनाक माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि लो शुगर होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इसको आप कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
शुगर लेवल लो होना
ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। अगर किसी का शुगर लेवल 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से नीचे हो गया है। तो यह हाइपोग्लाइसेमिया की स्थिति मानी जाती है। अगर आपको लंबे समय तक यह समस्या बनी रहती है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मुख्यता यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है। विशेषतौर पर वह लोग जो इंसुलिन का इंजेक्शन लेते हैं। ग्लूकोज शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है। जब शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम हो जाता है, तो शरीर और मस्तिष्क पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
शुगर बढ़ने पर क्या होता है
सिरदर्द- धुंधला दिखाई देना।
बार-बार यूटीआई या त्वचा में संक्रमण होना।
भूख और प्यास अधिक लगना।
घाव का धीरे-धीरे ठीक होना या इसमें बहुत अधिक समय लगना।
बार-बार पेशाब आना।
थकान-वजन कम होना।
शुगर लेवल लो की स्थिति पर क्या होता है
थकान-कमजोरी और सिरदर्द होना।
भ्रम की स्थिति या बोलने में कठिनाई
बेहोशी या कोमा (अत्यंत गंभीर स्थिति में)
चक्कर आना-पसीना आना।
घबराहट या बेचैनी।
हाथ-पैर कांपना
जबड़ों का बैठ जाना
लो शुगर की स्थिति में क्या करना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शुगर लेवल लो होने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। भोजन न करना, भोजन के समय में बदलाव, दवाओं या इंसुलिन की अधिक मात्रा लेना या शराब पीने के कारण आपका शुगर लो हो सकता है।
अगर आपका शुगर लेवल लो हो जाता है, तो आपको शुगर कैंडी, ग्लूकोज बिस्किट या फलों का जूस पीना चाहिए। फिर कुछ समय बाद शुगर की जांच करें। इन उपायों को करने के बाद भी अगर आपका शुगर सामान्य नहीं हो रहा है या फिर लक्षणों में आराम न मिले, तो फौरन डॉक्टर से मिलें।
बता दें कि हाइपोग्लाइसेमिया एक गंभीर स्थिति हो सकती है। हालांकि इसको सही जानकारी और सावधानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप नियमित रूप ले संतुलित डाइट, नियमित शुगर जांच और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क