Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चौहान गुट के चार किरायेदार व्यापारियों की दुकानों पर दबंग मालिक ने पुलिस की मिली भगत से चलवाया बुल्डोजर

Published on: 08-01-2025
  • सड़कों पर उतरकर चौहान गुट व्यापारियों ने किया डीएम कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन
  • चौकी इंचार्ज ने दुकान मालिक से सांठ गांठ कर जबरन जेसीबी से समान से भरी दुकाने तोड़वाई, जेसीबी पर कार्यवाही

एसके सोनी

रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट लगातार व्यापारियों के शोषण की आवाज बुलंद करता रहता है, बावजूद जनपद के थानों में व्यापारियों के शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहे। आज सुबह सैकड़ों की संख्या में चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की अगुवाई में व्यापारी डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। जिसके बाद न्याय मांगने के साथ हल्लाबोल करते ज्ञापन सौंपा गया और कहा न्याय नहीं मिला तो व्यापारी सड़को पर उतरेंगे।

आपको बता दे कि एक बार फिर कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट में चौहान गुट के व्यापारियों के शोषण का मामला सामने आया जहां बताया गया कि दुकान मालिक बदरुन निशा, जमीला खातून व रहीशा बनो की चार दुकाने मौजूद है जिसे पिछले 26 वर्षों से राम सुरेश, कृष्ण कुमार, अब्दुल सहाब, मो. सादिफ़ नामक व्यापारियों को किराए पर दी गई है, आरोप है कि खाली करवाने के विवाद में देर रात किला बाजार चौकी इंचार्ज की मिली भगत से जेसीबी चलवा दी गई।

जबकि पूर्व दिनांक 06 जनवरी 2025 को सिटी मजिस्ट्रेट को व्यापार मंडल की ओर से लिखित सूचना दी जा चुकी है, वहीं चौकी इंचार्ज को भी अवगत कराया गया। बावजूद व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज की मिली भगत से दुकानों पर जेसीबी चलवाले का आरोप लगाया है। डीएम के दिए शिकायती पत्र में दर्शाया गया कि किला बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज की मिली भगत से रात्रि 3:30 बजे विपक्षी गण से मिलकर के अबुबकर और उनके दोनों लड़के व चालक शिवा जेसीबी नंबर यूपी 33 सीटी 8556 लेकर दुकान तोड़ डाला, जिसमें व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ।

व्यापारियों का कहना था कि तीन दिन पहले चौकी इंचार्ज से फोन पर वार्ता हुई जिसमें उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया था कि अभी कुछ नहीं होगा। बावजूद बीती रात चौकी इंचार्ज ने विपक्षी गण को बुलाकर कहा रात में दुकाने तोड़वा दो हम देख लेंगे। बड़ी बात यह कि दुकानें तोड़ने के साथ पांचों दुकानों के सामने एक मीटर गहरा और 2 मीटर चौड़ा सामने गड्‌ढा खोद दिया गया। जिसमें दुकानदारों का नुकसान हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जल्द ही दबंग पर कार्रवाई व उचित न्याय नहीं मिला तो चौहान गुट व्यापार मंडल सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। यदि इस बीच कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।

इस मौके पर प्र.अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के साथ सचिव संदीप पाठक, यूपी मीडिया प्रभारी एसके सोनी, संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष मो. उमर, मीडिया प्रभारी मो. इम्तियाज, युवा संगठन मंत्री अमित मिश्रा, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, भगवानदीन, सरवरी बेगम, चित्रेश, ताहिरा बेगम, प्रशांत बाजपेई, सूरज पाल सहित व्यापारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क