Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

तहसील समाधान दिवस में 34 शिकायतों में चार का निस्तारण

Published on: 04-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। कड़ाके की ठंड में ठंडा था तहसील दिवस मात्र 34 शिकायतो में 4 का निस्तारण, भीषण ठंड में दूर दराज से आए 34 फारियादियो ने अपनी फरियाद एडीएम अमृता सिंह के समक्ष रखी। राघौपुर गांव निवासनी रामकुमारी ने अपनी दर्ज शुदा भूमि पर विपक्षी द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत किया जिस पर एडीएम ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

तो वही मदा खेड़ा गांव निवासी गोकरन ने मंदिर परिसर से अवैध कब्ज़ा हटवाने की शिकायत किया। अलीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मझिगवा गांव निवासी शत्रोहन सोनी पूर्व प्रधान द्वारा अपने समर्थकों के साथ चक मार्ग खोदे जाने का मिथ्या आरोप लगाकर परेशान करते है पीड़ित का कहना है कि चक मार्ग में गांव सभा द्वारा कभी मिट्टी डाली ही नहीं गई है न ही ईट पथाई में चक मार्ग की मैने खुदाई किया है।

राजस्व टीम द्वारा मौके की जांच भी की गई है किन्तु पूर्व प्रधान चुनावी रंजिश के चलते लड़ाई झगडे पर आमादा हैं पीड़ित ने यह भी बताया कि समय रहते प्रशासन ने कार्यवाही न किया तो अप्रिय घटना संभावित है पीड़ित ने समाधान दिवस सहित जिले के डीएम एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।

समाधान दिवस में प्राप्त 34 शिकायतो में 4 का मौके पर निस्तारण किया गया सर्वाधिक शिकायते राजस्व 13, पुलिस 11, विकास 4 अन्य 6 शिकायती पत्र रजिस्टर में दर्ज किए गए, एडीएम ने सम्बन्धित को शिकायतो के निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि निश्चित समयावधि में पक्षों की उपस्थिति में मौके पर शिकायतो का निस्तारण करे।

इस मौके पर एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव नायब तहसीलदार अमृत लाल, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क