Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उ0प्र0 लेखपाल संघ: लेखपाल के खिलाफ साजिशन ट्रैप का विरोध, धरना

Published on: 03-01-2025

शमशाद सिद्दीकी 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सरोजनीनगर के सगरत लेखपाल तहसील प्रांगण में विन्देश कुमार रावत के समर्थन में लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। यह धरना सतर्कता अधिष्ठान के कर्मचारियों द्वारा धमकी दिए जाने और साजिशन ट्रैप किए जाने के खिलाफ आयोजित किया गया।

लेखपाल विन्देश कुमार रावत ने सरकारी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को रोकने का प्रयास किया था, जिसके बाद उन्हें सतर्कता अधिष्ठान के मोबाइल नंबर से 18 दिसंबर 2024 को धमकी मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तहसीलदार सरोजनीनगर को व्हाट्सएप पर दी और उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद, 31 दिसंबर 2024 को रावत को जबरन गाड़ी से उठा लिया गया।

रावत के साथ गाड़ी में मौजूद उनके रिश्तेदार ने बताया कि मौके पर कोई रिश्वत की धनराशि बरामद नहीं हुई। विजिलेंस ने अपनी FIR में भी बरामदगी की बात मुख्यालय में दर्शाई है, न कि मौके पर FIR में उल्लेख है कि रावत के खिलाफ शिकायत 30 दिसंबर 2024 को दर्ज कराई गई थी, जबकि उन्हें 18 दिसंबर 2024 को ही धमकी दी गई थी। इससे स्पष्ट होता है कि यह पूरी कार्यवाही संदिग्ध है और निजी रंजिश के कारण की गई प्रतीत होती है।

धरने में लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, सचिव नीतू यादव, उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र व आशीष कुमार, उपमंत्री अमृतांजलि सिंह, कोषाध्यक्ष विश्राम, और लेखा परीक्षक अमिता वाष्र्णेय ने भाग लिया। इनका कहना है कि सतर्कता अधिष्ठान के कर्मचारी जिनके रिश्तेदार द्वारा ग्राम गहरू में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, उन्होंने साजिशन फर्जी ट्रैपिंग करवाई है।

लेखपाल संघ ने इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटिक जांच की मांग की है। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराने और विधिक कार्यवाही के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण व रेरा को पत्र निर्गत करने की मांग की है। लेखपाल संघ का यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क