Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने सरोजनी नगर क्षेत्र के सबसे बड़े बाजार गौरी में अपने संगठन का किया विस्तार

Published on: 29-12-2024

-प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में हुआ संगठन का गठन 

-दिलीप रावत बने गौरी बाजार जनहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष

 शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने गौरी बाजार के जेपी लान में दिनांक 29/12/2024 को एक आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में गौरी बाजार जनहित व्यापार मंडल का गठन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राम सिंह यादव अध्यक्ष ग्रुप ऑफ हीरालाल कॉलेजेस विशिष्ट अतिथि शिवकुमार सिंह चाचू, जिला अध्यक्ष अरविंद भाई खखेडी के साथ प्रदेश महासचिव विनोद सिंह, रवीश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर एके सिंह के साथ लखनऊ जिला प्रभारी, गोविंद मणि तिवारी एयरपोर्ट व्यापार मंडल नादरगंज व्यापार मंडल शांति नगर व्यापार मंडल सरोजनी नगर के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी सहित पूर्व पार्षद सुरेश रावत, हरिराम यादव सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश जिले वह विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने दिलीप द्विवेदी, अमरीश यादव को प्रदेश के संगठन मंत्री, डॉ राधेश्याम को प्रदेश का मंत्री का कार्यभार सौपा साथ ही साथ शांति नगर की अर्चना चतुर्वेदी को सरोजनी नगर विधानसभा महिला प्रकोष्ठ का विधानसभा प्रभारी व रेखा तिवारी को सरोजनी नगर विधानसभा स्तर का महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया तथा जितेंद्र हजेला शेरू को सरोजनी नगर का विधानसभा प्रभारी बनाया गया।

मुकेश यादव को विधानसभा समीक्षा प्रभारी बनाया गया। गौरी बाजार में अध्यक्ष दिलीप रावत के साथ-साथ गौरी बाजार के प्रभारी के रूप में विनोद कुमार महामंत्री, सूरज कुमार कोषाध्यक्ष, गौरव वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश सिंह उपाध्यक्ष, अनुज यादव, अभिषेक वर्मा, मोहित शुक्ला, अवधेश सिंह, गोल्डी संगठन मंत्री के रूप में अमित कुमार साहू, गौतम कुमार, सुधीर मिश्रा, संतोष कुमार यादव संगठन मंत्री के रूप में गोलू कनौजिया, सुशील राजभर, विजेंद्र कुमार, संदीप यादव और विधिक सलाहकार के रूप में प्रमोद कुमार को मनोनयन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की गौरी बाजार का संगठन सरोजनी नगर क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार के रूप में या बहुत ही बड़ा संगठन तैयार किया गया है और यह संगठन बड़ी ईमानदारी के साथ जनहित व्यापार मंडल को आगे बढ़ने का कार्य करेगा।

सभी पदाधिकारी को फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के कामना की गई।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क