Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

62 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Published on: 29-12-2024

-चक्की कारखाने मे चोटहिल अवस्था में खून से लतपथ पड़ा मिला मजदूर 

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लोधवा मऊ में एक चक्की कारखाने पर काम कर रहे 62 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चक्की का मालिक जब रात 9:00 बजे कारखाने पहुंचा तो मजदूर चोटहिल अवस्था में खून से लतपथ पड़ा मिला। बिना पुलिस सूचना के चक्की मालिक ने 108 एम्बुलेंस पर लादकर मजदूर को अनन-फनन जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे कि घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधवा मऊ गांव की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम लगभग 7:00 बजे चक्की मालिक केतार लाल पुत्र अहोरवा ने मजदूर किरशन (62) पुत्र गुर प्रसाद को चक्की पर छोड़कर अपने घर खाना खाने चला गया था, रात लगभग 9:00 बजे जब वह खाना खाकर चक्की पर वापस लौटा तो मजदूर चोटहिल अवस्था में घायल जमीन पर पड़ा कराहता मिला।

आनन-फानन चक्की मालिक केदार लाल ने मजदूर को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामू ने महराजगंज पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर मृतक किरशन (62) निवासी लोधन का पुरवा की पुत्र वधू ने भी रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे पुलिस को दूसरी तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई, और मामले में कार्यवाही की मांग की है।

मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि, चिकित्सालय की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणो का पता चल सकेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क