Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों में बेहटा सातनपुर टीम पिंक पैंथर 2.O का दबदबा कायम

Published on: 27-12-2024

खीरों, रायबरेली। ब्लॉक के अंतर्गत जेरी ग्राम सभा में हो रहे जय कारेदेव बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट2024 ने खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है। इस टूर्नामेंट में बेहटा सातनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर में जगह बना ली है।बताते चले दृगपाल गंज में हो रहे बाबा फक्कड़ शाह टूर्नामेंट में भी बेहटा सातनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था अपने शानदार प्रदर्शन से जाने जानी वाली टीम बेहटा सातनपुर (पिंकी पैंथर 2.O,)का अगला मुकाबला 30दिसम्बर को NDC 2.0 से होगा जो कि बहुत ज्यादा रोमांचक भरा होगा।

नया तारा टीम का सफर

जेरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में नया तारा की टीम का सफर उल्लेखनीय रहा, लेकिन उनकी हार ने उन्हें निराश किया। नया तारा टीम ने अपने प्रदर्शन के चलते सभी का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन हार के चलते वे दौड़ से बाहर हो गए। इस हार ने नया तारा टीम के खिलाड़ियों को निराश किया, लेकिन खेल में हार-जीत एक सामान्य बात है।

कैसा रहा मैच का हाल

बेहटा सातनपुर की टीम और नया तारा की टीम में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेहटा सातनपुर की टीम ने नया तारा टीम को 76 रनों से हरा दिया।इस मैच में बेहटा सातनपुर की टीम ने टॉस जीता और कप्तान विजय कुशवाहा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे बल्लेबाज उदय शर्मा ने पहली गेंद में ही चौका मारकर मैच की शुरुआत की हालांकि पुराने बैट्समैन त्रिपुरारी ने 4 विकेट के आउट होने के बाद पारी में उतरकर चौकों,छक्कों से मैच का रुख ही बदल दिया बेहटा सातनपुर टीम ने 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 113 रन बनाए। जिसके जवाब में नया तारा टीम ने 7 ओवर में 37 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं।

मैच में शानदार प्रदर्शन बेहटा सातनपुर की टीम के खिड़ाड़ी शिखर शर्मा,हर्षित,कल्लू यादव, दीपू, रोहित, विशाल का रहा जिसमें उमंग शर्मा ने 3ओवर में 5 विकेट आउट करके मेन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इस मौके पर क्षेत्रीय दर्शक, अभिषेक सिंह ,लल्ला सिंह, हरिकेशसिंह, आदित्य साहू,शुभम शर्मा,आशीष तिवारी,रामसिंह, अजीत शर्मा मनीराम, सचिन शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क